10.4 C
Varanasi
Sunday, February 8, 2026
spot_img

गाजीपुर: गिट्टी लदा टेलर अनियंत्रित होकर पलटा: खलासी की मौत, ड्राईवर गंभीर घायल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। गहमर कोतवाली क्षेत्र के बकैनिया मोड़ के पास बुधवार सुबह गिट्टी लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में गाजीपुर निवासी खलासी दिनेश (32) की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक, ट्रेलर अहरौरा से गिट्टी लेकर बिहार प्रांत के चौसा पावर प्लांट जा रहा था। गहमर कोतवाली क्षेत्र में बकैनिया मोड़ के पास एक अंधे मोड़ पर ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। गिट्टी सड़क किनारे खेत में फैल गई, जिससे चालक और सह-चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने गहमर कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी और घायलों को अस्पताल भिजवाने में मदद की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने सह-चालक दिनेश कुमार (32) पुत्र सिद्धनाथ, निवासी बुजुर्गा, गाजीपुर को मृत घोषित कर दिया। घायल चालक ने बताया कि गाड़ी मालिक का नाम मंगल यादव है और दिनेश छुट्टी पर अपने गांव आ रहा था।
गहमर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले का संज्ञान लिया गया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: भाजपा का लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं रह गया-  सपा जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में...

ख़बरें यह भी