12.1 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: जामुन तोड़ते वक्त गिरी कहर बनकर बिजली, 12 वर्षीय किशोर की मौके पर मौत

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े




गाजीपुर। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के खजुरा गांव में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को ग़मगीन कर दिया। आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 12 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के ही प्रांशु कश्यप पुत्र पिंटू कश्यप के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दोपहर प्रांशु गांव के बाहर एक जामुन के पेड़ पर चढ़कर फल तोड़ रहा था। उसी वक्त मौसम अचानक बिगड़ गया और तेज गर्जना के साथ बिजली कड़कने लगी। इससे पहले कि वह पेड़ से नीचे उतर पाता, आकाशीय बिजली सीधे उसी पेड़ पर गिर गई। बिजली की चपेट में आकर प्रांशु ने वहीं दम तोड़ दिया।
घटना के बाद गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन को दी। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
ग्रामवासियों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवज़ा और सहायता देने की मांग की है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: भाजपा का लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं रह गया-  सपा जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में...

ख़बरें यह भी