गाजीपुर। वाराणसी जोन की 74वीं अंतर्जनपदीय फुटबॉल प्रतियोगिता (पुरूष/महिला) वर्ष 2025 का शुभारंभ नेहरू स्टेडियम जनपद गाजीपुर में किया गया । अवगत कराना है कि आज दिनांक 19.06.2025 को वाराणसी जोन की 74वीं अंतर्जनपदीय फुटबॉल प्रतियोगिता (पुरूष/महिला) वर्ष 2025 का शुभारंभ नेहरू स्टेडियम जनपद गाजीपुर में किया गया । खेल का शुभारंभ क्षेत्राधिकारी नगर शेखर सेंगर द्वारा फुटबॉल को किक मार कर किया गया । प्रतियोगिता में वाराणसी जोन की 09 टीमें जनपद आजमगढ़, बलिया, मऊ, मीरजापुर, भदोही, सोनभद्र, चंदौली, जौनपुर तथा गाजीपुर की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं ।यह प्रतियोगिता दिनांक 19.06.2025 से 22.06.2025 तक आयोजित की जाएगी । प्रतियोगिता के आज प्रथम दिवस पहला मैच जनपद जौनपुर व चंदौली की पुरूष टीमों के बीच हुआ जिसमें जनपद जौनपुर की टीम 6-0 से विजयी रही व दूसरा मैच जनपद बलिया व मऊ के के बीच खेला जा रहा है ।इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइंस गाज़ीपुर व अन्य समस्त टीमों के टीम मैनेजर उपस्थित रहे ।
जरुर पढ़े







