15.1 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: दहेज के लालची ससुरालियों पर विवाहिता को जलाकर मारने का आरोप, पति समेत 5 पर मुकदमा दर्ज

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े

गाजीपुर। नंदगंज थानाक्षेत्र के सौरम में कथित रूप से खाना बनाते समय संदिग्ध हाल में झुलसी विवाहिता की आखिरकार जिला अस्पताल में मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सैदपुर के शरीफपुर निवासिनी 23 वर्षीय गुड़िया यादव पुत्री नंदलाल की शादी 24 अप्रैल 2024 को सौरम निवासी मुकेश यादव के साथ हुई थी। उसके ससुरालियों ने बताया कि गुड़िया गुरूवार को खाना बनाते समय बुरी तरह झुलस गई। परिजन आनन फानन में उपचार हेतु उसे गाजीपुर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि दहेज के लालच में ससुरालियों ने उसे जलाकर मार डाला। जिसके बाद उसने पति सहित सास, ससुर, देवर व ननद के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। इस बाबत एसओ बृजेश गुप्ता ने बताया कि मृतका के भाई ने दहेज हत्या की तहरीर दी है। शुक्रवार की सुबह 10 बजे मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: रोडवेज में चालकों की भर्ती के लिए जारी हुआ टाइमटेबल

गाजीपुर। चालकों की कमी की पूर्ति के दृष्टिगत् स्थानीय स्तर पर संविदा चालक की भर्ती रोजगार मेला के माध्यम...

ख़बरें यह भी