17.7 C
Varanasi
Friday, February 13, 2026
spot_img

गाजीपुर : DM- SP  ने की पीस कमेटी की बैठक,दिए निर्देश

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। जगरनाथ यात्रा,मोहर्रम व श्रावण माह में कावड़ यात्रा को शान्तिपूर्वक, सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में पुलिस लाईन सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ एक आवश्यक बैठक सम्पन्न की। बैठक के दौरान जनपद वासियों से अपील किया कि जगरनाथ यात्रा, मोहर्रम, श्रावण यात्रा के साथ अन्य सभी पर्व व त्यौहार को उत्साह, एकता, आपसी भाईचारे एवं जनपद की गंगा जमुनी तहजीब व शान्ति के साथ मनाए। बैठक के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, अधि0 अभियन्ता विद्युत जमानियॉ एवं जखनियॉ अनुपस्थित होने पर जिलाधिकारी ने वेतन रोकने का निर्देश दिया।
जगरनाथ यात्रा, मोहर्रम व श्रावण माह में कावड़ यात्रा के समुचित तैयारियों के क्रम में जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों एवं अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया कि कावड़ यात्रा/जुलूस से संबंधित सड़कों पर नियमानुसार आवश्यक प्रबन्ध सुनिश्चित किए जाए। जिलाधिकारी ने बताया कि पूरे कावड़ यात्रा के दौरान किसी भी कावरियें के चोटिल होने, घायल होने या तबीयत बिगड़ने के दृष्टिगत कावड़ मार्गाे पर निश्चित स्थानों पर एम्बुलेंस की उपलब्धता हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्राईवेट अस्पतालों द्वारा भी चिकित्सा कैम्प लगाये जाएगें। जहॉ पर कावरियों के दवा के साथ-साथ रिफ्रेसमेंट होने का समुचित प्रबन्ध रहेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि  मोहर्रम के जुलूस एवं ताजियॉ अपने निर्धारित मार्गो से निकलेगे कोई नयी परम्परा की शुरूआत नही की जाए। किसी भी जुलूस/ धार्मिक स्थल पर अस्त, शस्त्र एवं शक्ति का प्रदर्शन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा। समस्त गतिविधियों का फोटोग्राफी एवं विडियोंग्राफी ड्रोन के माध्यम से कराई जाएगी।  उन्होंने जनपद के सभी शिवालयों में साफ-सफाई, जल इत्यादि की व्यवस्था के क्रम में संबंधित ग्राम प्रधानों के साथ नगर पलिका एवं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को समुचित व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया।
जनपद में शान्ति बनाए रखने हेतु अपने गांव तथा मोहल्लों में आने वाले प्रत्येक बाहरी व्यक्ति के बारे में जानकारी रखें और संदिग्ध व्यक्ति मालूम होने पर तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को सूचना दें। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी त्यौहारों पर प्रशासन एवं पुलिस द्वारा शान्ति व्यवस्था पर पूरी नजर रहेगी।संवेदनशील स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा तथा किसी तरह की अफवाह फैलाने एवं शान्ति भंग करने का प्रयास करने वाले लोगों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहारो पर व्यापक सफाई व्यवस्था रहेगी और पेयजल एवं विद्युत सप्लाई नियमित रूप से संचालित रहे। जुलूस/शोभायात्रा वाले रास्तो पर विद्युत के तार लटने न हो, लटके हुए तारो को सत्यापन करते हुए तत्काल ठीक कराई जाए। उन्होने कहा कि कावड़ यात्रा परम्परागत मार्गाे से निकाली जाएगीं तथा कोई नयी परम्परा नही की जाएगी साथ ही डीजे पर निर्धारित आवाज में केवल भक्ति गीत ही बजाए जाएगें।
जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अभियन्ताओ को निर्देश दिया कि त्यौहारो के दौरान निर्वाध गति से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, फायर सर्विस को एलर्टमोड में रहने का निर्देश दिया है। पीस कमेटी की बैठक में जो भी शिकायते प्राप्त हुआ है उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी को निर्देशित किया कि समयान्तराल मौके पर जाकर शिकायतो का निस्तारण किया जाए। किसी भी व्यक्ति के निजी प्रार्पटी पर सहमति के बिना कोई भी कार्य नही किया जाए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने कहा कि जनपद में पर्व एवं त्यौहारों के साथ कावड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि लोगों से समन्वय बनाकर क्षेत्र की गतिविधियों की जानकारी भी रखें। सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की आपत्तिजनक, भ्रामक एवं निराधार खबरे न पोस्ट करे अन्यथा की स्थिति में संबंधित के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
साथ ही उन्होने कहा कि कांवर यात्रा से गुजरने वाले मार्गाे पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जाएगा ताकि कावड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और कांवर यात्रा सुरक्षित निकल जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा, दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक शहरी/ग्रामीण सहित सभी उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, समस्त समस्त इ0ओ0 नगर पालिका/नगर पंचायत, समस्त थानाध्यक्ष, विभिन्न धर्मो के धर्मगुरू, स्वयं सेवी संगठनों के पदाधिकारी एवं जनपद के संभ्रान्त नागरिक सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर के राष्ट्रीय खिलाड़ी की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

गाजीपुर। राष्ट्रीय स्तर के बॉलीबॉल खिलाड़ी प्रत्यूष राय की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से गाजीपुर समेत पूरे क्षेत्र...

ख़बरें यह भी