20.5 C
Varanasi
Sunday, March 22, 2026
spot_img

गाजीपुर: नदी में नग्न अधेड़ का मिला रहस्यमय शव, इलाके में फैली सनसनी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक सनसनीखेज़ घटना सामने आई, जब बौरी पुल के पास, पश्चिम डारेवन गडरी गांव के सामने नदी में एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का नग्न शव बहता हुआ मिला। शव को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
थाना प्रभारी वेंकटेश तिवारी ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष है और शव पूरी तरह नग्न अवस्था में था। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के गांवों में पूछताछ कर रही है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट और पहचान होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घटना की सूचना पर मौके पर भारी भीड़ जुट गई। रहस्यमय हालात में मिला यह शव क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का कारण बन गया है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: पॉक्सो एक्ट में फरार आरोपी पुलिस चेकिंग के दौरान धराया

गाजीपुर। जिले में अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत जंगीपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट...

ख़बरें यह भी