16.6 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: अनियंत्रित ट्रैक्‍टर घर में घूसा, दो की मौत, तीन घायल, आक्रोशित ग्रामीणो ने किया चक्‍काजाम

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े

 


गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के बिहारीगंज मेहनाजपुर मार्ग पर ददरा मोड़ पर भीषण हादसा हुआ। अनियंत्रित ट्रैक्टर एक घर में घुस गया। इससे वहां पर मौजूद छह लोग चपेट में आ गए। जिनमें दो की मौत हो गयी। जबकि घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर भेजा गया है। इधर, घटना की जानकारी होने पर आक्रोशित लोग मौके पर जुट गए और मार्ग जाम कर दिए। सूचना पर सीओ सैदपुर अनिल कुमार, तहसीलदार हिमांशु सिंह भी पहुंचे। वह प्रदर्शनकारियों को समझाने-बुझाने में लगे हुए हैं।बताया जा रहा है कि मृतक आज ही मुंबई से आए हुए थे, जो एक तेरहवीं में शामिल होने जाने वाले वाले थे। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं हादसे के शिकार हुए लोगों के परिवार में कोहराम मचा है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: भाजपा का लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं रह गया-  सपा जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में...

ख़बरें यह भी