17.7 C
Varanasi
Friday, February 13, 2026
spot_img

गाजीपुर: रास्ते के विवाद और चोरी पर खूनी संघर्ष, बुजुर्ग की हत्या, बेटा नाजुक

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में मंगलवार रात रास्ते के पुराने विवाद और महज़ 1400 रुपये चोरी की बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। 70 वर्षीय चेयरमैन यादव और उनके बेटे राजेश यादव (30) पर लाठी-डंडों, ईंट-पत्थरों और नुकीले हथियारों से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत बिगड़ने पर वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। इलाज के दौरान देर रात चेयरमैन यादव ने दम तोड़ दिया, जबकि बेटे की हालत नाजुक बनी है।
घटना रात करीब 8 बजे की है, जब दर्जनों महिला-पुरुषों ने हथियारों से लैस होकर चेयरमैन यादव के घर धावा बोला। अचानक हुए हमले से गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया।
थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि वारदात रास्ते के विवाद और आपसी कहासुनी को लेकर हुई है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में तनाव के मद्देनज़र पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर के राष्ट्रीय खिलाड़ी की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

गाजीपुर। राष्ट्रीय स्तर के बॉलीबॉल खिलाड़ी प्रत्यूष राय की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से गाजीपुर समेत पूरे क्षेत्र...

ख़बरें यह भी