36.1 C
Varanasi
Tuesday, March 31, 2026
spot_img

गाजीपुर: पंपिंगसेट के बाहर युवक की संदिग्ध मौत, भाई ने गांव के 9 लोगों पर हत्या का लगाया आरोप

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र के हकीमपुर सोन्ठी गांव में गुरुवार की रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया। गांव का 25 वर्षीय युवक रजनीश कुमार बिन्द पुत्र ओमप्रकाश बिन्द संदिग्ध हालात में मृत पाया गया। उसका शव शुक्रवार सुबह निजी पंपिंगसेट के बाहर जमीन पर पड़ा मिला। सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई। घर में कोहराम मच गया। मां जामवंती देवी और पत्नी खुशबू का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मृतक अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गया है।
परिवार के मुताबिक, रजनीश गुरुवार रात करीब 9 बजे पंपिंगसेट पर धान की सिंचाई करने गया था, लेकिन सुबह उसकी लाश बरामद हुई। रजनीश पेशे से बिजली मीटर लगाने का काम करता था और तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। मृतक के बड़े भाई मनीष ने इस मौत को हत्या करार देते हुए गांव के ही 9 लोगों को नामजद तहरीर में आरोपित किया है।
थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: MLC विशाल सिंह चंचल के प्रयास से अंधऊ- चौकिया बाईपास फोरलेन के निर्माण के लिए मिले कुल 39 करोड़ 48 लाख

गाजीपुर। जनपद के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में अंधऊ बाईपास रोड के निर्माण को मंजूरी मिल गई...

ख़बरें यह भी