27.1 C
Varanasi
Thursday, March 26, 2026
spot_img

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के ब्लाक इकाई के पदाधिकारियो को दिलाई गयी शपथ

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के ब्लाक इकाई अध्यक्ष, मंत्री , कोषाध्यक्ष ,संगठन मंत्री ,सम्प्रेक्षक लेखाकार चुने जाने पर जिला महामंत्री अजय कुशवाहा के नेतृत्त्व में शनिवार को जिला पंचायत सभागार में सभी ब्लाक इकाई का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह किया गया। जिसके मुख्य अतिथि जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद्र उपाध्याय, बिशिष्ट अतिथि अपर जिला पंचायत राज अधिकारी निलेन्द्र सिंह ने पदाधिकारियों को शपथ दिलायी। उन्होने कहा कि संगठन के प्रति आप लोग ईमानदारी से कार्य करें ताकि कर्मचरियों से साथ दुर्व्यवहार न हो सके | डीपीआरओं ने संगठन के पदाधिकारियों से कहा कि ग्राम पंचायतो को साफ सुथरा करना ही आप सबकी पहली प्राथमिकता होगी और गांवो में साफ सफाई का ध्यान में रखते हुए अपने मूल कर्तव्यो का पालन करें | एडीपीआरओं निलेन्द्र सिंह ने कहा की जिले स्तर पर जो भी आप लोगों की जायज मांगें है उसे जल्द ही पूरा कराया जायेगा | इसके साथ ही प्रदेश स्तर की जो भी मांगे होगी पत्र के माध्यम से शासन को अवगत कराया जायेगा |इस मौके पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष इंजीनियर सुरेन्द्र यादव ने सभी पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण की बधाई दी | विकास खंड मनिहारी के ब्लाक अध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने दिव्यांग, गंभीर बिमारीसे ग्रसित , पति पत्नी का स्थानांतरण जो काफी दूरस्त किया गया है। उसके निवास स्थान से पांच से दस किमी की दुरी पर संधोधन कराया जायेगा | इस कार्यक्रम में  सहायक विकास अधिकारी पंचायत शिवप्रकाश त्रिपाठी , सचिव शशीप्रकाश राय ,ग्राम विकास संघ जिला अध्यक्ष बैजनाथ तिवारी, कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष बालेंद्र त्रिपाठी, मुक्तेश्वर श्रीवास्तव , ब्लाक अध्यक्ष हंसराज कुशवाहा, , राजेश यादव , राकेश मोहन,जितेन्द्र गोड ,उदय प्रसाद , सुरेश यादव , अंजनी यादव , शंकर वर्मा , अनिल यादव , विशाल कुमार , राजन यादव , आलोक चौबे , मंजय ,पंकज यादव , श्याम नरायन राम , राजेश कुशवाहा ,गामा ,हरिश चाँद , अजीत मौर्य , प्रेम चाँद चौधरी ,राम नरायन , महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष संतोषी राय ,प्रदेश अध्यक्ष सुनीता यादव,पूर्णिमा रावत , पूनम ,दुर्गा ,मीना ,साधना ,सुमित्रा ,जानकी देवी ,सीमा , सीमा खरवार , रामप्रवेश गौतम ,सूरज कुमार ,चन्द्र शेखर ,आदि लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता भदौरा ब्लाक अध्यक्ष राम सिंघासन राम, कार्यवाहक अध्यक्ष राम नगीना यादव ,ईश्वर यादव व संचालन पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कासिमाबाद अनिल कुमार ने किया।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: 83 किलो गांजा संग दो तस्कर दबोचे गए

गाजीपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में भुड़कुड़ा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध मादक...

ख़बरें यह भी