21 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: फंदे से लटकती मिली विवाहिता, मायके पक्ष ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के नियाजी मोहल्ले में 38 वर्षीय विवाहिता सीमा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका की शादी राणा अरविंद यादव से हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। घटना की खबर लगते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और पति पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि राणा अरविंद का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध था, इसी वजह से आए दिन विवाद होता रहता था और यही सीमा की मौत का कारण बना।
शहर कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: भाजपा का लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं रह गया-  सपा जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में...

ख़बरें यह भी