26.1 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: रेलवे का बुलडोज़र बनाम गरीबों की झोपड़ी, सैदपुर में फूटा ग़रीबों का ग़ुस्सा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



सैदपुर। रेलवे की ज़मीन पर बसे गरीबों को उखाड़ फेंकने की तैयारी ने बवाल खड़ा कर दिया है। रेलवे ने 1 सितंबर तक झोपड़ियाँ खाली करने का फरमान सुनाया है। वार्ड नंबर-4 के रेलवे क्रॉसिंग के पास दशकों से बसे दर्जनों परिवार अब बेघर होने के कगार पर हैं। रेलवे ने एलान किया है कि 2 सितंबर को मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया जाएगा। नोटिस मिलते ही मंगलवार को बस्ती में उबाल आ गया। ग़ुस्साए लोगों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और तहसीलदार को मांग पत्र थमाया।
प्रदर्शनकारियों का सीधा कहना है कि हम दशकों से यहां रह रहे हैं, हमारे पास और कहीं ठिकाना नहीं। बरसात के मौसम में झोपड़ी तोड़ना अमानवीय है। पहले हमें रहने की ज़मीन दो, फिर जमीन खाली करवाओ। लोगों की चेतावनी साफ है अगर नोटिस वापस न हुआ तो आंदोलन तेज़ होगा। अब बड़ा सवाल यह है कि प्रशासन ग़रीबों के सिर से छत छीन लेगा या उन्हें कहीं बसाकर फिर कार्रवाई करेगा।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: ट्रैक्टर के धक्के से साईकिल सवार की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम

गाजीपुर। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के उतरौली चट्टी के पास शनिवार को ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से साइकिल...

ख़बरें यह भी