26.1 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर में गंगा उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर पहुँचा जलस्तर, निचले इलाकों में हाहाकार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। मोक्षदायिनी मां गंगा का जलस्तर लगातार रफ्तार पकड़ते हुए खतरे के निशान को लांघ गया है। बुधवार सुबह 8 बजे गाजीपुर में गंगा का जलस्तर 63.110 मीटर दर्ज किया गया। पानी की रफ्तार इतनी तेज है कि यह हर घंटे करीब चार सेंटीमीटर की गति से बढ़ रहा है।
तेजी से बढ़ते गंगा के पानी ने सहायक नदियों का स्तर भी ऊपर चढ़ा दिया है। इसका सीधा असर निचले इलाकों पर दिख रहा है। सैदपुर, करंडा, जमानियां, सदर, मुहम्मदाबाद, रेवतीपुर और भांवरकोल ब्लॉक के गांवों में गंगा का पानी तेजी से फैलने लगा है। खेत, रास्ते और घर पानी में डूबने की कगार पर हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
हालात को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर चौकसी बढ़ा दी गई है और राहत-बचाव दलों को सतर्क कर दिया गया है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: रोडवेज में चालकों की भर्ती के लिए जारी हुआ टाइमटेबल

गाजीपुर। चालकों की कमी की पूर्ति के दृष्टिगत् स्थानीय स्तर पर संविदा चालक की भर्ती रोजगार मेला के माध्यम...

ख़बरें यह भी