23.2 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: करंट से चार झुलसे, तीन की हालत नाज़ुक

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र के पड़िता और जागोपुर गांव में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। बिजली के जर्जर तार की मरम्मत के दौरान अचानक करंट दौड़ गया, जिससे चार लोग बुरी तरह झुलस गए।
घायलों में राजमंगल यादव (25), विनोद यादव (50), बेचू यादव (35) और योगेश यादव (25) शामिल हैं। सभी को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि तीन की हालत गंभीर है, जबकि एक स्थिर है।
ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में बिजली के तार लंबे समय से जर्जर हालत में लटक रहे हैं। बार-बार शिकायत के बावजूद बिजली विभाग ने कोई कदम नहीं उठाया। इससे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द मरम्मत नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे। बिजली विभाग पर लापरवाही के गंभीर आरोप लग रहे हैं।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: रोडवेज में चालकों की भर्ती के लिए जारी हुआ टाइमटेबल

गाजीपुर। चालकों की कमी की पूर्ति के दृष्टिगत् स्थानीय स्तर पर संविदा चालक की भर्ती रोजगार मेला के माध्यम...

ख़बरें यह भी