26.1 C
Varanasi
Wednesday, March 25, 2026
spot_img

गाजीपुर: उर्वरक विक्रेताओं पर बड़ी कार्रवाई, कई का लाईसेंस निलंबित

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। डीएम अविनाश कुमार के निर्देश पर जनपद में उर्वरक विक्रेताओं के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया गया। उप कृषि निदेशक द्वारा मुहम्मदाबाद व जिला कृषि अधिकारी द्वारा सैदपुर क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में मेसर्स त्रयंबकेश्वर ट्रेडर्स, शिवशक्ति ट्रेडर्स, किसान कृषि केन्द्र व हरिओम फर्टिलाइजर, मुहम्मदाबाद में स्टाक व बिक्री रजिस्टर, रेट बोर्ड में अनियमितताएं पाई गईं। कई विक्रेताओं ने पुराने रजिस्टर प्रस्तुत नहीं किए, मोबाइल नंबर और रकबा अंकित नहीं था। कुछ स्थानों पर स्टाक व रेट बोर्ड ब्लैंक पाए गए।इन अनियमितताओं के चलते उप कृषि निदेशक की संस्तुति पर संबंधित विक्रेताओं के क्रय-विक्रय पर रोक लगाते हुए उर्वरक लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। साथ ही जिला कृषि अधिकारी ने मेसर्स खुशबु फर्टिलाइजर, किसान खाद भंडार व बालाजी खाद भंडार के लाइसेंस भी निलंबित कर दिए। जिले में थोक, फुटकर व सहकारी उर्वरक विक्रेताओं की व्यापक जांच जारी है

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: हौसला बुलंद चोरों का तांडव: पुलिस चौकी के महज कुछ ही दूर पांच घरों में लाखों की चोरी

गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र में चोरो के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब उन्हें पुलिस का...

ख़बरें यह भी