21 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: पुलिस और गौ-तस्कर आमने-सामने, शातिर तस्कर पैर में गोली खाकर गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। बुधवार की रात शादियाबाद थाना क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और गौ-तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक शातिर बदमाश को दबोच लिया। हंसराजपुर बाजार के पास तेज रफ्तार पिकअप को रोकने का प्रयास करने पर आरोपी ने पुलिस टीम को कुचलने की कोशिश की और फरार हो गया। सूचना मिलते ही सीक्रेट हार्ट स्कूल चौराहे पर घेराबंदी की गई।
घिरने पर बदमाश ने पुलिस पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की और संतुलित फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। मौके पर ही वह घायल होकर गिर पड़ा और पुलिस ने उसे धर दबोचा। उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। गिरफ्तार शातिर बदमाश दिनेश बिंद पुत्र पंचम बिंद, निवासी ग्राम सहेडी थाना नंदगंज, जनपद गाजीपुर है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा .315 बोर,  एक अदद जिंदा कारतूस, एक अदद खोखा कारतूस, पिकअप वाहन,  आठ गोवंश बरामद हुआ।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना नंदगंज पुलिस टीम को उल्लेखनीय...

ख़बरें यह भी