12.1 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर में ख़ौफ़नाक वारदात: चाचा ने भतीजी का गला रेता, फिर खुद को भी रेत डाला, भतीजी की मौत

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



ग़ाज़ीपुर। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के देवरीडीह गांव में शुक्रवार दोपहर हुई वारदात ने सभी को सन्न कर दिया। रिश्ते में चाचा हैवान बन बैठा। पहले उसने अपनी भतीजी मधु पुत्री दुर्गविजय चौहान का गला धारदार हथियार से काट डाला, फिर उसी धार से अपना गला भी रेत डाला।
खून से लथपथ दोनों को तुरंत ग़ाज़ीपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। लेकिन तब तक युवती की मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने शव को मर्चरी में रखवा दिया। गंभीर हालत में आरोपी सुनील चौहान (25 वर्ष, पुत्र सुरेंद्र चौहान, निवासी दोहरीघाट) को बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया गया।
थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि पुलिस को अभी तक तहरीर नहीं मिली है, लेकिन शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। गांव में मातम पसरा हुआ है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: भाजपा का लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं रह गया-  सपा जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में...

ख़बरें यह भी