11.1 C
Varanasi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img

गाजीपुर: बहादुरगंज नगर पंचायत चेयरमैन रेयाज अंसारी गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े





गाजीपुर। थाना कासिमाबाद पुलिस ने माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी और गैंग I.S.-191 के सहयोगी, गैंग D-131 के सरगना व टॉप-10 अपराधी रेयाज अहमद अंसारी को 31 अगस्त 2025 की रात 8:30 बजे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। रेयाज बहादुरगंज नगर पंचायत का चेयरमैन भी है। गिरफ्तारी गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में की गई।
पुलिस अधीक्षक श्री ईरज राजा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई हुई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अतुल सोनकर और क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद श्री अनुभव राजर्षि के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
रेयाज पर गंभीर आरोप हैं जिनमें रंगदारी, फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से धोखाधड़ी, और संपत्तियों पर अवैध कब्जा शामिल है। उसके खिलाफ कुल 13 संगीन मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, धमकी, गैंगस्टर एक्ट और एससी/एसटी एक्ट जैसे मामले शामिल हैं।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। प्रशासन की इस बड़ी कार्रवाई से इलाके में माफिया नेटवर्क पर करारा प्रहार माना जा रहा है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: 60 लाख 35 हजार के कोडिंन कप सिरप की कमाई पर पुलिस का शिकंजा: अभियुक्त की पत्नी के नाम खरीदी जमीन अस्थायी रूप...

गाजीपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने कोडीन कफ सिरप तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति पर बड़ी कार्रवाई की है। थाना...

ख़बरें यह भी