13.7 C
Varanasi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img

गाज़ीपुर: एक माह में 29 बिखरे परिवारों का हुआ मिलन, महिला सहायता प्रकोष्ठ की पहल बनी मिसाल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाज़ीपुर। माह अगस्त में महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केन्द्र ने समाज के लिए एक नई मिसाल कायम की है। पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा के कुशल निर्देशन में यहां पति-पत्नी के विवाद से जुड़े कुल 278 प्रकरणों की सुनवाई की गई।
इनमें से 29 लंबे समय से विवादित परिवारों को मध्यस्थता के जरिए सुलह कराकर सकुशल विदाई दिलाई गई। दोनों पक्षों ने बिना किसी दबाव के आपसी गिले-शिकवे भुलाकर नए सिरे से जीवन शुरू करने का संकल्प लिया। इसी माह में 38 प्रकरण अथक प्रयासों के बावजूद मध्यस्थता विफल रहने पर परिवार न्यायालय हेतु विधिक सलाह देते हुए बंद किए गए, वहीं 34 प्रकरण आपसी विवाद सुलझने के बाद समाप्त कर दिए गए। इसके अलावा 26 प्रकरण माननीय न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण बंद किए गए, जबकि शेष मामलों में पति-पत्नी की अगली मध्यस्थता तिथि तय की गई है।


महिला परामर्श केन्द्र की भूमिका केवल औपचारिक सुनवाई तक सीमित नहीं रही। यहां महिला पुलिस अधिकारियों और नामित सदस्यों ने पति-पत्नी व उनके परिजनों को समझा-बुझाकर टूटते रिश्तों को जोड़ने का सराहनीय प्रयास किया। लगातार संवाद और काउंसलिंग की बदौलत कई परिवार टूटने से बच गए। लोगों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम समाज में बिखरते रिश्तों को जोड़ने और वैचारिक मतभेद मिटाने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: शिक्षा, युवाओं और गाजीपुर के विकास को नई उड़ान देने वाला बजट: प्रो० राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026–27 का बजट शिक्षा, युवाओं और गाजीपुर जनपद के समग्र विकास को...

ख़बरें यह भी