25.2 C
Varanasi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

गाजीपुर: पुलिस की घेराबंदी में कुख्यात गौ-तस्कर ‘डेंजर’ मुठभेड़ में घायल, तमंचा-कारतूस बरामद

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के तहत पुलिस को बुधवार की रात बड़ी सफलता हाथ लगी। गहमर थाना क्षेत्र के नवली के पास स्वाट टीम व गहमर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात गौ-तस्कर पीर मोहम्मद उर्फ डेंजर पुत्र इलियास निवासी सहेडी थाना नंदगंज पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार कर लिया गया। तेज़ रफ्तार बाइक और पिकअप को रोकने का प्रयास करते ही डेंजर ने पुलिस पर तमंचे से फायर झोंक दिया। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। घायल को उपचार हेतु सीएचसी भदौरा भेजा गया। वहीं पिकअप वाहन अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। आरोपी पर करंडा व गहमर थाने में गोवध निवारण अधिनियम व आर्म्स एक्ट सहित गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में स्वाट प्रभारी रोहित कुमार मिश्रा, गहमर थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार मिश्रा व चौकी प्रभारी बारा अपनी-अपनी टीम के साथ शामिल रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा शिव हास्पिटल: महिला ने सीएमओ डीएम समेत स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग, प्रभारी डॉ...

गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहपुर स्थित शिव हॉस्पिटल नामक निजी अस्पताल बिना किसी वैध पंजीकरण और डॉक्टर के...

ख़बरें यह भी