22.2 C
Varanasi
Monday, February 23, 2026
spot_img

गाजीपुर: बाईपास पर सड़क हादसा, पोल से टकराई बाइक,  युवक की मौत, साथी गंभीर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। मंगलवार की रात रामपुर बंतरा बाईपास पर एक हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर पर चढ़कर पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लखमीपुर बरहपुर निवासी 28 वर्षीय विवेक यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी अशोक यादव (30) गंभीर रूप से घायल होकर जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक किसी कार्य से पहाड़पुर गए थे और रात करीब नौ बजे अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और सीधे पोल से टकरा गई। हादसे में विवेक यादव के सिर पर गंभीर चोट आई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल अशोक को आनन-फानन में गाजीपुर ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
हादसे की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक विवेक यादव की एक साल की मासूम बेटी और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि विवेक परिवार की जिम्मेदारी का सहारा था, उसकी अचानक मौत से पूरा परिवार टूट गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: फाइव स्टार होटल का मैनेजर बताकर की शादी; अब बहू पर ससुर और मौसेरे भाई के साथ संबंध बनाने का दबाव

गाजीपुर। जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना...

ख़बरें यह भी