30.1 C
Varanasi
Saturday, April 18, 2026
spot_img

गाजीपुर: परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर पहुंचे सांसद धर्मेंद्र यादव,दी श्रद्धांजलि

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े




गाजीपुर। सपा सांसद धर्मेंद्र यादव आज गाजीपुर पहुंचे।जहां उन्होंने कई राजनैतिक मुद्दों पर बयान दिया।मीडिया से बातचीत करते हुए सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने नेपाल के हालात पर कहाकि देश के आसपास शांति बनी रहनी चाहिए।पड़ोसी देश मे शांति रहेगी तो हम लोग भी सुकून से रहेंगे।धर्मेंद्र यादव ने कहाकि भारत सरकार और जिम्मेदार लोग इन चीजों पर अध्ययन कर रहे होंगे।धर्मेंद्र यादव ने ट्रम्प और पीएम मोदी की दोस्ती पर बोलते हुए कहाकि व्यक्तिगत दोस्ती का लाभ 140 करोड़ देशवासियों को भी मिलना चाहिए।उन्होंने कहाकि ट्रम्प पहले भी दोस्ती की बात करते रहे और टैरिफ लगा दिया।इतना टैरिफ लगा दिया कि कई व्यापार चौपट हुए-धर्मेंद्र यादव ने निर्वाचन आयोग और वोटर लिस्ट के एक सवाल का जवाब देते हुए कहाकि ये वोट चोरी करना चाहते है इसलिए भूमिका बना रहे।धर्मेंद्र यादव ने कहाकि निर्वाचन आयोग किसी सरकार की कठपुतली न बने।जब कभी कोई जांचे होंगी तो सरकारे भी नही बचायेगी।धर्मेंद्र यादव ने दावा किया कि विपक्ष पूरी मजबूती के साथ एकजुट है।जबकि सरकार उहापोह में फंस चुकी है,ये एक कमजोर सरकार है।धर्मेंद्र यादव ने कहाकि ये मजबूर और बैसाखियों की सरकार है।सपा सांसद धर्मेंद्र यादव परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर गाजीपुर पहुंचे थे।गाजीपुर के धामूपुर गांव में वीर अब्दुल हमीद का 60 वां शहादत दिवस मनाया गया।सपा सांसद धर्मेद्र यादव ने कार्यक्रम में पहुंच कर परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद को श्रद्धांजलि दी।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: चोरी की साइकिल संग आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नोनहरा पुलिस ने एक बार फिर...

ख़बरें यह भी