10.1 C
Varanasi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img

गाजीपुर: किसान की रहस्यमय हालात में हत्या से फैली सनसनी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर।  नन्दगंज थाना क्षेत्र के तुरना गांव में सोमवार रात एक बुजुर्ग किसान की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 65 वर्षीय केदार प्रजापति के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, केदार अपने खेत में मशीन के पास चारपाई पर सो रहे थे, तभी अज्ञात बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में खून से लथपथ शव देखा और तत्काल परिजनों व पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बताया कि मृतक के सिर के बाईं कनपटी पर गंभीर चोट का निशान पाया गया है। प्रथम दृष्टया हत्या पारिवारिक रंजिश का परिणाम प्रतीत हो रही है, हालांकि हत्या गोली से की गई या किसी अन्य हथियार से, यह स्पष्ट होने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम सक्रिय हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन छानबीन की जा रही है और जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: 60 लाख 35 हजार के कोडिंन कप सिरप की कमाई पर पुलिस का शिकंजा: अभियुक्त की पत्नी के नाम खरीदी जमीन अस्थायी रूप...

गाजीपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने कोडीन कफ सिरप तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति पर बड़ी कार्रवाई की है। थाना...

ख़बरें यह भी