(रिपोर्ट – पवन मिश्रा, सैदपुर)
गाजीपुर। सैदपुर नगर में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति केंद्र का उद्घाटन शुक्रवार को किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्राधिकारी सैदपुर रामकृष्ण तिवारी के साथ थाना सैदपुर की महिला दरोगा श्वेता द्विवेदी उपस्थित रहीं, जिन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और किशोरियों को मिशन शक्ति योजना की विस्तृत जानकारी दी।

महिला दरोगा श्वेता द्विवेदी एवं महिला आरक्षी रोली सिंह और सरिता कुमारी ने मिशन शक्ति के तहत मिलने वाली सुविधाओं, सहायता नंबरों और सरकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि यह पहल राज्य सरकार की एक महत्त्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा, “अब समय आ गया है कि महिलाएं अपने अधिकारों को पहचानें और किसी भी प्रकार की हिंसा या शोषण के विरुद्ध खुलकर आवाज़ उठाएं। मिशन शक्ति केंद्र आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार रहेगा।”
इस दौरान कार्यक्रम में महिलाओं को सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, और महिला हेल्पडेस्क की सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर महिला दरोगा श्वेता द्विवेदी के साथ महिला आरक्षी रोली सिंह सरिता कुमारी ,स्मिता पटेल ,अंकिता सिंह एवं बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे.








