गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के चोचकपुर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। थाना क्षेत्र के दूबे मोड़ सोनहरियां स्थित नए कटरे में बने एसके डीजे इलेक्ट्रॉनिक की दुकान को चोरों ने बीती रात निशाना बनाया। चोरों ने शटर तोड़कर करीब दो लाख रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान उड़ा लिया।
दुकान के मालिक चंदन कुमार (पुत्र स्व. उमाशंकर राम) ने हाल ही में यह दुकान शुरू की थी। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में दहशत फैल गई। पीड़ित ने करंडा थाने में लिखित तहरीर दे दी है।
यह घटना इसलिए और गंभीर है क्योंकि सिर्फ एक सप्ताह पहले ही चोचकपुर में एक फौजी के घर में चोरी हुई थी। लगातार हो रही वारदातों ने ग्रामीणों और व्यापारियों की नींद उड़ा दी है।








