16.6 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: हत्याकांड के फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाज़ीपुर। बिरनो थाना क्षेत्र में बीते 9 अगस्त को हुए हत्या कांड में पुलिस ने फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, 9 अगस्त को अच्छे यादव उर्फ छोटन यादव निवासी नरवर अपने मित्र दीपक यादव के साथ मोटरसाइकिल से मऊ जा रहा था। इसी दौरान मिर्जापुर क्यामपुर टोल प्लाजा के पास घात लगाए बैठे दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर हालत में घायल को वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां 1 सितंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।घटना के बाद से ही आरोपी बृजभान यादव निवासी नरवर थाना मरदह फरार चल रहा था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वह गुलालसराय मोड़ पर मौजूद है। इस पर भड़सर चौकी प्रभारी सुनील शुक्ला ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।बिरनो थानाध्यक्ष बालेंद्र कुमार ने बताया कि हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी बृजभान यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इस घटना में संलिप्त तीन अन्य आरोपी भी जेल भेजे जा चुके हैं।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: भाजपा का लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं रह गया-  सपा जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में...

ख़बरें यह भी