21 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: पुलिस ने छींटाकशी व अभद्र टिप्पणी करने वाले दो शोहदों को दबोचा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। महिलाओं और बालिकाओं पर अश्लील/अभद्र टिप्पणी करने वाले शोहदों के खिलाफ नन्दगंज पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत शनिवार को शहीद स्मारक इंटर कॉलेज गेट के सामने खड़े दो युवकों को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ लिया। मुखबिर की सूचना पर पहुँचे उप निरीक्षक रवि प्रताप यादव मय हमराह ने दोनों को हिरासत में लिया। आरोपियों की हरकत से स्थानीय लोग भी आक्रोशित थे। गिरफ्तार आरोपी योगेन्द्र कुमार (21 वर्ष), पुत्र हेमराज बिंद, निवासी ग्राम जमीन मुड़रभा, थाना नन्दगंज, विश्वनाथ बिंद (19 वर्ष), पुत्र स्व. सिक्रम बिंद, निवासी ग्राम जमीन मुड़रभा, थाना नन्दगंज है। दोनों के खिलाफ थाना नन्दगंज में मु0अ0सं0 273/2025, धारा 296 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक रवि प्रताप यादव मय हमराह, थाना नन्दगंज शामिल रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: भाजपा का लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं रह गया-  सपा जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में...

ख़बरें यह भी