26.1 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

‘हैलो! मैं क्राइम ब्रांच से बोल रहा हूं, तुम्हें फंसाकर बहुत मारेंगे’, ऐसी धमकी देकर साइबर ठगों ने युवक के खाते से मंगाए 1.14 लाख, FIR दर्ज

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। सैदपुर थानाक्षेत्र के विक्रमपुर गांव निवासी युवक से शातिर साइबर अपराधियों ने पुलिसिया कार्रवाई में फंसाने के नाम पर धमकाकर कई बार में 1 लाख 14 हजार रूपए अपने खाते में मंगा लिए। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। गांव निवासी पीड़ित सुनील यादव ने बताया कि उसका खाता सैदपुर के एसबीआई में है। उसने बताया कि उसके मोबाइल पर पहली बार 6 सितंबर को साइबर ठगों ने फोन किया और खुद को क्राइम ब्रांच से बताया। धमकी देते हुए कहा कि उसके मोबाइल से गलत कृत्य किए गए हैं, साथ ही धमकाया और वो भी गलत कृत्य में शामिल है। साइबर अपराधियों ने सुनील को धमकी दिया कि इसके लिए सुनील को गिरफ्तार कर उसे बुरी तरह से पीटेंगे। उनकी इस धमकी से सुनील पूरी तरह से डर सके, इसके लिए किसी अन्य जगह के एक पुलिसकर्मी का ऐसा वीडियो भी सुनील को भेजा, जिसमें पुलिस की वर्दी पहने कुछ लोग एक व्यक्ति को बेरहमी से पीट रहे थे। ये वीडियो देखकर सुनील थोड़ा डर गया। सुनील ने बताया कि इसके बाद आए दिन फोन आने लगा और रूपए की मांग करने लगे। आखिरकार 14 सितंबर को सुनील बेहद डर गया और उसने दो बार में कुल 17 हजार रूपए भेज दिए। इसके बाद फिर से फोन आया तो 15 सितंबर को उसने 5 बार में कुल 72 हजार रूपए और 16 सितंबर को 2 बार में कुल 25 हजार यानी 3 दिनों में कुल मिलाकर 1 लाख 14 हजार रूपए साइबर ठगों को भेज दिया। इसके बाद भी रूपए मांगना बंद नहीं हुआ तो पीड़ित ने पुलिस की मदद लेना उचित समझा और थाने में आकर लिखित तहरीर दी। इस बाबत कोतवाल योगेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्यवाही की जा रही है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: ट्रैक्टर के धक्के से साईकिल सवार की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम

गाजीपुर। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के उतरौली चट्टी के पास शनिवार को ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से साइकिल...

ख़बरें यह भी