23.2 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: पुलिस ने बचाया बिखरता परिवार, पति-पत्नी फिर साथ

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाज़ीपुर। महिला सशक्तिकरण व सुरक्षार्थ शासन की मंशा के अनुरूप चल रहे मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत थाना जंगीपुर पुलिस ने एक ऐसे परिवार को टूटने से बचा लिया, जो लंबे समय से विवादों के अंधेरे में डूबा था।
बीते 26 सितंबर को एक महिला ने थाना जंगीपुर में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि उसका पति शराब पीकर मारपीट करता है और दहेज व पैसों की मांग करता है। गाँव में समझौते की कोशिशें असफल होने पर मामला थाने पहुंचा।
28 सितंबर को थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी, मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक जमालुद्दीन, महिला आरक्षी अपर्णा सिंह, प्रियंका शुक्ला, आरक्षी सौरभ यादव व कॉन्स्टेबल विपिन नायक ने पति-पत्नी दोनों को बुलाकर घंटों समझाया। सामाजिक और पारिवारिक महत्व को बताते हुए विश्वास दिलाया गया कि परिवार ही जीवन की सबसे बड़ी ताकत है।
लंबी काउंसलिंग के बाद पति ने शराब न पीने, दहेज की मांग न करने और परिवार का अच्छे से भरण-पोषण करने का वचन दिया। पत्नी ने भी विवाद न करने और साथ मिलकर जीवन गुज़ारने का भरोसा जताया। थाने में वीडियोग्राफी के बीच दोनों ने हाथ थामकर साथ रहने का संकल्प लिया और मिशन शक्ति टीम को धन्यवाद दिया।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: रोडवेज में चालकों की भर्ती के लिए जारी हुआ टाइमटेबल

गाजीपुर। चालकों की कमी की पूर्ति के दृष्टिगत् स्थानीय स्तर पर संविदा चालक की भर्ती रोजगार मेला के माध्यम...

ख़बरें यह भी