15.1 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाज़ीपुर: पुलिस मुठभेड़  में 25 हजार का इनामिया बदमाश घायल, एक अन्य गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े




गाज़ीपुर।  थाना सैदपुर पुलिस व मिशन शक्ति केंद्र की संयुक्त टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार के इनामिया वांछित बदमाश को मुठभेड़ में घायल कर दबोच लिया, वहीं उसका एक अन्य साथी भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मौके से अवैध पिस्टल, तमंचा, कारतूस व मोटरसाइकिल बरामद की।

कैसे हुई कार्रवाई :

मिशन शक्ति 5.0 के तहत अपराधियों पर शिकंजा कसने के अभियान में थाना प्रभारी निरीक्षक सैदपुर योगेंद्र सिंह मय टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि इनामी बदमाश अपने साथी संग फरार होने की फिराक में है। सूचना पर तत्काल मिशन शक्ति प्रभारी श्वेता कुमारी को अवगत कराकर संयुक्त टीम ने सहमलपुर स्थित अर्धनिर्मित मकान के पास घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने संतुलित फायरिंग की, जिसमें इनामी बदमाश चंद्रभान पुत्र पारसनाथ, ग्राम बरिया, थाना करंडा के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को तत्काल सीएचसी सैदपुर भेजा गया। उसका साथी पवन पुत्र जमुना, ग्राम बरिया, थाना करंडा मौके से दबोच लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तो के कब्जे से बरामदगी :

एक अवैध पिस्टल (.32 बोर),एक अवैध तमंचा (.315 बोर),तीन खोखा कारतूस, तीन जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल बरामद हुआ।


इनामी बदमाश का आपराधिक इतिहास :

चंद्रभान पर करंडा, कोतवाली, शादियाबाद और सैदपुर थानों में दर्ज हत्या का प्रयास, लूट, धोखाधड़ी व आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे पहले से पंजीकृत हैं।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :

प्रभारी निरीक्षक सैदपुर योगेंद्र सिंह मय टीम व मिशन शक्ति प्रभारी श्वेता कुमारी मय टीम शामिल रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: रोडवेज में चालकों की भर्ती के लिए जारी हुआ टाइमटेबल

गाजीपुर। चालकों की कमी की पूर्ति के दृष्टिगत् स्थानीय स्तर पर संविदा चालक की भर्ती रोजगार मेला के माध्यम...

ख़बरें यह भी