गाजीपुर। करण्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी को एक युवक द्वारा शादी का झांसा देकर बहला-फुसला कर भगा ले जाने का गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस की धीमी कार्रवाई पर लोगों में गहरी नाराजगी है।
किशोरी के पिता ने तहरीर में बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री को गांव के ही एक युवक ने शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया। पीड़ित परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, लेकिन अब तक नाबालिग बरामद नहीं हुई।
सूत्र बताते हैं कि पुलिस इस गंभीर मामले में सिर्फ औपचारिकताएं पूरी कर रही है, जबकि पीड़ित किशोरी की सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए। वहीं पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द आरोपी गिरफ्त में होगा। नाबालिग के अपहरण जैसे मामलों में तत्काल संज्ञान और सक्रिय जांच अनिवार्य है। देरी केवल अपराधियों के हौसले बढ़ाती है। करंडा थाना पुलिस की इस सुस्ती ने कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल तहरीर के आधार पर पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
जरुर पढ़े







