14.3 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: पुलिस ने ड्रोन अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ चलाया अभियान, 12 थाना में एफआईआर दर्ज, कई गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े




गाजीपुर। जनपद में ड्रोन उड़ने की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। 25 सितंबर से 1 अक्टूबर 2025 के बीच विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार फैलाई जा रही फर्जी सूचना के मामलों में 12 थानों में मुकदमे दर्ज किए गए।



थाना-वार विवरण:

1. थाना दुल्लहपुर: 25.09.2025 को विभिन्न स्थानों पर ड्रोन की अफवाह फैलाने पर मु0अ0सं0-231/25 धारा-125, 351(1) बीएनएस बनाम अज्ञात दर्ज।


2. थाना खानपुर: 27.09.2025 को ग्राम अनौनी में ड्रोन अफवाह, मु0अ0सं0-269/25 धारा-353(2) बीएनएस बनाम अज्ञात।


3. थाना बहरियाबाद: 26.09.2025 को फर्जी सूचना पर मु0अ0सं0-164/25 धारा-353(2) बीएनएस बनाम अज्ञात।


4. थाना सादात: 27.09.2025 को अफवाह फैलाने पर मु0अ0सं0-188/25 धारा-125, 353(1) बीएनएस बनाम अज्ञात।


5. थाना नन्दगंज: 30.09.2025 को विभिन्न स्थानों पर अफवाह, मु0अ0सं0-274/25 धारा-125, 353(1) बीएनएस बनाम अज्ञात।


6. थाना शादियाबाद: 25.09.2025 को मु0अ0सं0-301/25 धारा-125, 353(1) बीएनएस बनाम अज्ञात।


7. थाना करण्डा: 01.10.2025 को मु0अ0सं0-183/25 धारा-353(2) बीएनएस बनाम अज्ञात।


8. थाना सैदपुर: 01.10.2025 को मु0अ0सं0-248/25 धारा-353(2) बीएनएस बनाम अज्ञात।


9. थाना कोतवाली: 01.10.2025 को मु0अ0सं0-760/25 धारा-125, 353(2) बीएनएस बनाम अज्ञात।



नामजद गिरफ्तारी:

थाना कासिमाबाद: सतेंद्र यादव, विकास यादव और उदय चौहान को गिरफ्तार कर धारा 170,126,135 बीएनएस के तहत कार्रवाई।

थाना रामपुर मांझा: सोनू यादव और अभय सिंह गिरफ्तार।

थाना कोतवाली: आकाश यादव को गिरफ्तार।




गाजीपुर पुलिस की अपील:

गाजीपुर पुलिस ने नागरिकों से कहा है कि ड्रोन उड़ने जैसी अफवाहों पर विश्वास न करें और बिना पुष्टि कोई सूचना सोशल मीडिया पर साझा न करें। ऐसी अफवाहें जनपद की शांति और कानून व्यवस्था को प्रभावित कर सकती हैं।
किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत 112 या नजदीकी थाने को दें। सोशल मीडिया का उपयोग अफवाह फैलाने के बजाय सकारात्मक संदेश और जागरूकता बढ़ाने के लिए करें।


पुलिस ने चेतावनी दी:

अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी थाना प्रभारियों को सतत पेट्रोलिंग और सूचना संकलन के निर्देश दिए गए हैं।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: भाजपा का लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं रह गया-  सपा जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में...

ख़बरें यह भी