गाजीपुर। विजयादशमी के पावन पर्व पर गहमर स्थित मां कामख्या धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें माता रानी के दर्शन को आतुर दिखीं। मंदिर परिसर में “जय माता दी” के गगनभेदी नारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।

इस पावन अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी विजय प्रकाश दूबे के सहयोग से हजारों श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। प्रसाद प्राप्त कर भक्तों के चेहरे पर अपार खुशी झलक रही थी।
स्थानीय श्रद्धालुओं ने विजय प्रकाश दूबे के इस सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज को प्रेरणा देते हैं और धार्मिक आयोजनों को और भव्य बनाते हैं।








