गाजीपुर। करण्डा थाना पुलिस ने शनिवार को एक वांछित अपरोपी को पकड़कर सफलता हासिल की है। करंडा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 186/2025 धारा 64(2)(f), 351(3) BNS से जुड़ा फरार अभियुक्त पुलिस के हत्थे चढ़ा।
उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार उपाध्याय मय हमराह टीम ने अपराधियों की धरपकड़ अभियान के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर गोशन्देपुर शिव मंदिर के पास दबिश दी और दुष्कर्म के वांछित आरोपी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सनी वर्मा पुत्र नन्दलाल वर्मा, निवासी गाँव जगाधरी थाना सदर, जिला यमुनानगर (हरियाणा) के रूप में हुई है। यह आरोपी करण्डा थाना का वांछित अपराधी था, जिस पर मुकदमा पहले से दर्ज है। फिलहाल पुलिस ने उसके खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार उपाध्याय मय हमराह, थाना करण्डा शामिल रहे।
जरुर पढ़े







