31.1 C
Varanasi
Friday, March 27, 2026
spot_img

गाजीपुर: ब्लॉक प्रमुख के पौत्र ने किया गाजीपुर का नाम रोशन: IES परीक्षा में पूरे देश में प्राप्‍त किया पांचवां रैंक

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा मे देवकली ब्लाक के नैसारा ग्राम के निवासी सौरभ यादव ने IES भारतीय आर्थिक सेवा 2025 की परीक्षा मे पूरे देश मे पाचंवा रॆंक प्राप्त कर देवकली ब्लाक सहित पूरे जनपद मे नैसारा ग्राम का नाम रोशन किया है। सौरभ यादव राजेश सिंह यादव के पुत्र है तथा ब्लाक प्रमुख माधुरी यादव व पूर्व ब्लाक प्रमुख सच्चेलाल यादव के पौत्र है। यह परीक्षा 12 सीट के लिए पूरे देश मे आयोजित की गयी थी। सौरभ यादव ने स्नातक अर्थशास्त्र आनर्स दिल्ली विश्वविद्यालय,स्नातकोत्तर क्वांटिटेटिव इकॉनॉमिक्स भारतीय सांख्यिकी संस्थान, नई दिल्ली से करने के बाद हैदराबाद स्थित आईसीआईसीआई बैंक में एक वर्ष तक डेटा एनालिस्ट के रूप में कार्य किया। पिता राजेश यादव एक किसान है तथा माता सविता देवी गृहणी है।सौरभ दो भाई तथा दो बहनों मे तीसरे न० पर  है छोटे भाई दिल्ली मे तैयारी कर रहे है। आई ई एस मे चयनित होने पर प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष फेकन यादव,कन्हैया यादव,उपेन्द्रलाल यादव,राणा यादव,देवनाथ कुशवाहा,रामबचन यादव ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: 6 वर्षीय बच्ची से दरिंदगी, एसपी ग्रामीण ने कहा, आरोपी भी नाबालिग, कार्रवाई जारी…

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से ऐसी खबर सामने आई है...

ख़बरें यह भी