(रिपोर्ट – सुशील तिवारी)
गाजीपुर। मिशन शक्ति फेज-5 के तहत रविवार को गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में पुलिस टीम ने यात्रियों विशेषकर महिलाओं और बालिकाओं को “नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालंबन” के महत्व से अवगत कराया।
अभियान के दौरान राज्य सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबरों 1090 विमेन पावर लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 181 महिला पावर लाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, और 1930 साइबर अपराध नियंत्रण सेवा की जानकारी दी गई। साथ ही मौके पर पंपलेट वितरित कर महिलाओं को अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
इस अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष जीआरपी गाजीपुर सिटी, अनुभाग गोरखपुर द्वारा किया गया। अभियान का उद्देश्य स्पष्ट था,हर महिला सुरक्षित, हर आवाज़ सशक्त।
गाजीपुर: सिटी रेलवे स्टेशन पर मिशन शक्ति का धमाकेदार अभियान: महिलाओं को मिली सुरक्षा का विश्वास, सम्मान का संदेश!
जरुर पढ़े







