32.8 C
Varanasi
Friday, March 6, 2026
spot_img

गाजीपुर: पुलिस ने शातिर आरोपी को तमंचा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। अपराधियों के हौसले पुलिस के सामने धराशायी। थाना करीमुद्दीनपुर पुलिस ने आज अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस टीम उप निरीक्षक अरविन्द कुमार मय हमराह द्वारा कामूपुर मोड़ पर चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर हरदासपुर मोड़ से वांछित अपराधी उमेश यादव उर्फ गुनगुन, पुत्र जगदीश यादव, निवासी ग्राम गोविन्दपुर, थाना करीमुद्दीनपुर, उम्र लगभग 20 वर्ष को एक  देशी तमंचा .315 बोर और एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए मुकदमा दर्ज किया गया।


अपराधियों की कमर तोड़ने में जुटी पुलिस:


गिरफ्तार आरोपी उमेश यादव उर्फ गुनगुन का आपराधिक इतिहास भी काफी गंभीर है‌

मुकदमा संख्या 096/25 – धारा 304(2), 317(2) बीएनएस, थाना करीमुद्दीनपुर
मुकदमा संख्या 98/25 – धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना करीमुद्दीनपुर
मुकदमा संख्या 226/25 – धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना करीमुद्दीनपुर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अरविन्द कुमार मय हमराह, थाना करीमुद्दीनपुर शामिल रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: पुरानी रंजिश में पूर्व फौजी ने तड़तड़ाई गोली, हालत गंभीर

गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र के गोपालपुर हल्दी गांव में गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे गोली चलने की घटना से...

ख़बरें यह भी