गाजीपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के शाहीपुरा वार्ड नं. 20 की सभासद कुसुम बिन्द और उनके पति के साथ मंदिर के पास दो युवकों ने पिटाई की।
पीड़िता का आरोप है कि स्थानीय निवासी निखिल जायसवाल और उसका भाई मोनू जायसवाल ने उन्हें फोन करके डस्टबीन लगाने का बहाना बनाया फिर मंदिर बुलाया, और वहां पहुंचते ही लात-घूसों से उन पर टूट पड़े। कुसुम बिन्द ने बताया, निखिल ने मुझे फोन कर कहा कि डस्टबीन लगाना है। हम आपके घर आ जाय फिर हमको मंदिर बुलाया। जब मैं और मेरे पति मंदिर पहुँचे, तो दोनों भाईयों ने हमें घेर लिया। उन्होंने कहा, ‘आज तुम्हें ऐसा सबक सिखाएंगे। मुझे और मेरे पति को लात-घूसों से मारपीट की गई, और खुलेआम गालियाँ दी गईं। सवाल उठ रहा है कि नए कोतवाल के आते ही आये दिन घटनाएं घट रही है। फिलहाल पीड़िता ने थाना कोतवाली में FIR दर्ज कराई है।
जरुर पढ़े







