17.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026
spot_img

गाजीपुर: रेलवे स्टेशन पर निकली मिशन शक्ति 5.0 की हवा, रात के अंधेरे में महिला के साथ अश्लील हरकत, जीआरपी ने पकड़े गए आरोपी को छोड़ा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए मिशन शक्ति 5.0 चलाई जा रही है। और महिलाओं के सुरक्षा का दावा किया जा रहा है लेकिन इस मिशन शक्ति की हवा तब निकल गई जब एक महिला जो ट्रेन छूट जाने के कारण अपने 9 साल की बेटी के साथ स्टेशन पर आराम कर रही थी ।की रात में लगभग 1:00 बजे के आसपास एक व्यक्ति उसके पास पहुंचकर उसके साथ अश्लील हरकत (प्राइवेट पार्ट) करने लगा । और विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दिया इसी दौरान जीआरपी पुलिस आवाज सुनकर महिला के पास पहुंची और उस आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया लेकिन कुछ देर बाद उसे छोड़ दिया। वहीं अब कोतवाली पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामला गाजीपुर के रेलवे स्टेशन का है जहां पर थाना बहरियाबाद के एक गांव की रहने वाली महिला जो अपने मुकदमे के सिलसिले में गाजीपुर न्यायालय आई हुई थी। और न्यायालय में मुकदमे की सुनवाई के दौरान देर हो जाने के कारण जब वह अपने गांव जाने के लिए बस स्टैंड पहुंची तब उसे बस नहीं मिला और फिर वह ट्रेन की प्रतीक्षा करने लगी। पता चला की गाड़ी सुबह मिलेगी तब उसने अपनी 9 साल की बेटी के साथ स्टेशन पर ही आराम करने लगी।
रात लगभग 1:00 के आसपास जब वह सो रही थी तभी कोई अज्ञात व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाते हुए उसके प्राइवेट पार्ट पर हाथ फेरने लगा तथा कपड़ा भी खोल दिया । और कपड़ा खोलते ही वह जाग गई और उसने विरोध करना आरंभ कर दिया। लेकिन वह व्यक्ति विरोध के बाद भी नहीं रुका और हाथापाई करने लगा और ऐसा किए जाने का विरोध करने पर उसने  महिला के साथ मारपीट भी करना आरंभ कर दिया। इस दौरान उसने लाठी से महिला के सिर पर भी प्रहार कर दिया जिससे उसे काफी चोट लगी और खून बहने लगा। बावजूद उसके महिला चिल्लाती रही और उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर पास में जीआरपी के जवान भी मौके पर पहुंचे, और जीआरपी ने उस व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ लिया पकड़ने वाले दो कांस्टेबल में एक का नाम पवन था जिसने अभियुक्त को पकड़ा था। और उस कांस्टेबल ने पकड़े हुए व्यक्ति को विनोद चायवाला के नाम से पुकार रहा था। लेकिन उसे विनोद चाय वाले के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय कुछ घंटे के बाद जीआरपी ने उसे आरोपी को छोड़ दिया।
इसके बाद महिला जिसका सर फटा हुआ था और खून निकल रहा था तब उसने अपना इलाज कराया और इलाज करने के बाद कोतवाली पहुंची। और फिर कोतवाली पुलिस को अपनी पूरा घटनाक्रम बताया और उसे संबंध में तहरीर भी दिया। पुलिस ने महिला के दिए हुए तहरीर पर बीएनएस 2023 की धारा 76 और 115(2) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर के राष्ट्रीय खिलाड़ी की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

गाजीपुर। राष्ट्रीय स्तर के बॉलीबॉल खिलाड़ी प्रत्यूष राय की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से गाजीपुर समेत पूरे क्षेत्र...

ख़बरें यह भी