12.1 C
Varanasi
Sunday, February 15, 2026
spot_img

गाजीपुर: करंडा क्षेत्र में चोरों का कहर: हौसला बुलंद चोरों ने जेवरात उड़ाई, पुलिस जांच में जुटी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाज़ीपुर। करंडा थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब लोगों की नींद और चैन दोनों उड़ चुके हैं। बीती रात धरम्मरपुर (कोटियां) गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब परिवार वालों की नजर टूटी हुई आलमारी और बिखरे सामान पर पड़ी, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। स्थानीय गांव निवासी जिउत पाल ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे उन्हें आभास हुआ कि घर में कोई है, लेकिन देखने पर कुछ नजर नहीं आया। सुबह उठे तो देखा कि कमरे और आलमारी का ताला टूटा पड़ा है। उन्होंने बताया कि उनका भाई सीआरपीएफ में तैनात हैं और इस वक्त जम्मू-कश्मीर में देश की सेवा कर रहे हैं, जबकि उनका परिवार वाराणसी में रहता है। चोरों ने उसी कमरे से जेवरात और नकदी पार कर दी।


घटना की सूचना मिलते ही जिउत पाल ने डायल 112 पर फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल की तस्वीरें लीं और तहरीर देने को कहा। बता दें कि हाल ही में इसी थाना क्षेत्र के बाद बयेपुर, दूबे मोड़ सोनहरिया और सबुआ गांवों में भी चोरियां हो चुकी हैं, जिनमें एक फौजी के घर पर भी हाथ साफ किया गया था।


इस संबंध में थाना प्रभारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया मामला संज्ञान में आया है, फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर के राष्ट्रीय खिलाड़ी की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

गाजीपुर। राष्ट्रीय स्तर के बॉलीबॉल खिलाड़ी प्रत्यूष राय की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से गाजीपुर समेत पूरे क्षेत्र...

ख़बरें यह भी