26.4 C
Varanasi
Sunday, February 15, 2026
spot_img

गाजीपुर: मिलावटी मिठाई व घी पर बड़ी कार्रवाई, 9 लाख से अधिक का सामान सीज

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े




गाज़ीपुर। दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज पर्व को देखते हुए गाजीपुर प्रशासन ने मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया। जिलाधिकारी के आदेश पर अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) दिनेश कुमार के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में कुल 11 नमूने एकत्र किए गए और बड़े पैमाने पर मिलावटी खाद्य सामग्री जब्त की गई।
अभियान के दौरान टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों से 150 किलोग्राम खोया (लगभग ₹45,000 मूल्य), 15 किलोग्राम छेना मिठाई (₹3,600 मूल्य) और 50 किलोग्राम रंगीन चटनी (₹5,000 मूल्य) सीज कर नष्ट कर दिया। इसके अलावा, टेढ़ीबाजार स्थित ए.एस. अग्रवाल इंटरप्राइजेज प्रा. लि. से 1,439 किलोग्राम देसी घी (ब्रांड “प्रेम जी”) लगभग ₹9,35,350 मूल्य का सीज किया गया।
नमूने सैदपुर, लंका, टेढ़ीबाजार और शहर के अन्य इलाकों के प्रतिष्ठानों से लिए गए। इनमें खोया, छेना, पनीर, मिल्क केक और रंगीन बूंदी शामिल हैं। सभी नमूने खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उत्तर प्रदेश को भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी।
यह अभियान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी सैदपुर, उपजिलाधिकारी सदर रवीष गुप्ता और सहायक आयुक्त (खाद्य) रमेश चंद्र पांडेय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा संचालित किया गया। प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि त्योहारों पर मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: करंडा क्षेत्र में सुनियोजित तरीके से लड़की का अपहरण: चर्चित ग्राम प्रधान पति समेत तीन पर एफआईआर दर्ज, तालाश में जुटी पुलिस

अपहरण कांड में चर्चित ग्राम प्रधान पति पर खुलेआम धमकी समेत अपराध का मुख्य सूत्रधार और संरक्षक जैसे लगे...

ख़बरें यह भी