27.6 C
Varanasi
Sunday, February 15, 2026
spot_img

गाजीपुर: CA की साख पर फर्जीवाड़े का वार ,कार्रवाई की उठी मांग

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े

  


गाजीपुर। जिले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) समुदाय ने फर्जीवाड़े के एक बड़े मामले में पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। सीए संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस अधीक्षक डॉ. इरज राजा से मुलाकात कर गौरव गुप्ता को फर्जी चार्टर्ड अकाउंटेंट बताते हुए एक ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधि मंडल ने आरोप लगाया कि गौरव गुप्ता पर 113 करोड़ रुपये से अधिक के जीएसटी फर्जीवाड़े का आरोप है। पुलिस एफआईआर में उसे सीए दर्शाया गया है, जबकि वह असली चार्टर्ड अकाउंटेंट नहीं है।
संगठन के जिलाध्यक्ष आनंद सिंह ने कहा कि इस तरह के फर्जीवाड़े से जिले के सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की साख धूमिल हो रही है। सीए समुदाय हमेशा पारदर्शिता और ईमानदारी से काम करता है, इसलिए पुलिस निष्पक्ष जांच करे और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।
सीए संगठन ने पुलिस प्रशासन से यह भी आग्रह किया कि पूरे मामले में जनता को सही तथ्य बताए जाएं, ताकि सीए पेशे की गरिमा और साख बनी रहे। प्रतिनिधि मंडल का कहना है कि कुछ असामाजिक तत्व जानबूझकर सीए समुदाय की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में सीए मौजूद रहे और सर्वसम्मति से इस प्रकरण में कार्रवाई की मांग की।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: करंडा क्षेत्र में सुनियोजित तरीके से लड़की का अपहरण: चर्चित ग्राम प्रधान पति समेत तीन पर एफआईआर दर्ज, तालाश में जुटी पुलिस

अपहरण कांड में चर्चित ग्राम प्रधान पति पर खुलेआम धमकी समेत अपराध का मुख्य सूत्रधार और संरक्षक जैसे लगे...

ख़बरें यह भी