18.9 C
Varanasi
Sunday, February 15, 2026
spot_img

गाजीपुर: केरल घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया आरएसएस के खिलाफ प्रदर्शन

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


 

गाज़ीपुर। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर आरएसएस के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी जिलाधिकारी कार्यालय के सामने नारेबाजी करते हुए पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि केरल में आरएसएस के एक कैंप में सॉफ्टवेयर इंजीनियर आनंदू अजी के साथ यौन उत्पीड़न की घटना हुई, जिसके बाद उन्होंने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे गंभीर आपराधिक कृत्य बताते हुए आरोपी आरएसएस नेताओं और संबंधित पदाधिकारियों के खिलाफ कड़ी और निष्पक्ष जांच की मांग की।


प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने नारेबाजी कर रहे कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा यह घटना गंभीर है। आरएसएस नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। हम न्याय की मांग तब तक करते रहेंगे जब तक पीड़ित को न्याय नहीं मिलता।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: करंडा क्षेत्र में सुनियोजित तरीके से लड़की का अपहरण: चर्चित ग्राम प्रधान पति समेत तीन पर एफआईआर दर्ज, तालाश में जुटी पुलिस

अपहरण कांड में चर्चित ग्राम प्रधान पति पर खुलेआम धमकी समेत अपराध का मुख्य सूत्रधार और संरक्षक जैसे लगे...

ख़बरें यह भी