13.6 C
Varanasi
Sunday, February 15, 2026
spot_img

गाजीपुर: वीर अब्दुल हमीद सेतु की रेलिंग टूटी: गंगा में गिरने की आशंका

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। वीर अब्दुल हमीद सेतु पर शनिवार की रात हुई रहस्यमयी घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। पुल की रेलिंग टूटी मिली, जिससे यह आशंका गहराई कि कोई वाहन या व्यक्ति गंगा नदी में गिर गया होगा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के रजागंज चौकी अंतर्गत हुई है। सुबह जब स्थानीय लोगों ने पुल की क्षतिग्रस्त रेलिंग और बिखरे लोहे के टुकड़े देखे, तो इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह हादसा कब और कैसे हुआ।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, बीती रात अचानक तेज आवाज सुनाई दी थी। अंधेरे के कारण कोई कुछ देख नहीं पाया। सुबह जब लोगों ने टूटी रेलिंग देखी, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रजागंज चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र गोताखोरों की टीम तैनात कर पुल के आसपास सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि गंगा में क्या गिरा है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: करंडा क्षेत्र में सुनियोजित तरीके से लड़की का अपहरण: चर्चित ग्राम प्रधान पति समेत तीन पर एफआईआर दर्ज, तालाश में जुटी पुलिस

अपहरण कांड में चर्चित ग्राम प्रधान पति पर खुलेआम धमकी समेत अपराध का मुख्य सूत्रधार और संरक्षक जैसे लगे...

ख़बरें यह भी