19 C
Varanasi
Monday, February 16, 2026
spot_img

गाजीपुर: शहर कोतवाली में इंसाफ नहीं, इनकार मिलता है!

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



दिव्यांग पिता की गुहार को ठुकराया, अब नाबालिग बेटी को उठा ले गया आरोपी


गाजीपुर। शहर कोतवाली पुलिस की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। कोतवाली क्षेत्र के एक इलाका निवासी 80% दिव्यांग पीड़ित ने तहरीर देते हुए बताया कि मेरी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी को उसी आरोपी ने भगा लिया, जिसके खिलाफ मैंने दो दिन पहले तहरीर दी थी।
परंतु, कोतवाली पुलिस ने न तो कार्रवाई की, न ही शिकायत को गंभीरता से लिया, उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने छोड़ दिया।
पीड़ित ने बताया कि 13 अक्टूबर की रात लगभग 11 बजे तीन लोगों ने उनकी पुत्री को लेकर घर पर बवाल किया, परिवार को पीटा और दो मोटरसाइकिलें तोड़ दीं। इस घटना की 15 अक्टूबर को लिखित शिकायत कोतवाली में दी गई, लेकिन कोतवाल ने कार्रवाई के बजाय आरोपियों को मौके से ही छोड़ दिया।
परिणाम यह हुआ कि 17 अक्टूबर की सुबह करीब 6 बजे, मुख्य आरोपी  ने मेरी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया।
पीड़ित पिता का दर्द छलक पड़ा, अगर कोतवाल ने पहली तहरीर पर एक्शन लिया होता, तो आज मेरी बेटी सुरक्षित होती। उन्होंने आरोपियों को छोड़ दिया, अब मेरी बेटी का कोई पता नहीं है। अब सवाल यह है कि क्या शहर कोतवाली में इंसाफ केवल रसूख वालों के लिए है?
एक दिव्यांग पिता की बेटी को न्याय कौन दिलाएगा,  या फिर पुलिस की फाइलें एक और बेबस कहानी निगल जाएंगी? फिलहाल 17 अक्टूबर को पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: करंडा क्षेत्र में सुनियोजित तरीके से लड़की का अपहरण: चर्चित ग्राम प्रधान पति समेत तीन पर एफआईआर दर्ज, तालाश में जुटी पुलिस

अपहरण कांड में चर्चित ग्राम प्रधान पति पर खुलेआम धमकी समेत अपराध का मुख्य सूत्रधार और संरक्षक जैसे लगे...

ख़बरें यह भी