गाजीपुर। शादीशुदा महिलाओं का इश्क गैर मर्दों से रुकने का नाम नहीं ले रहा है. बल्कि इस तरह के रोज नए मामले सामने आ रहे हैं और ऐसा ही मामला बिरनो थाना क्षेत्र के एक गांव से आया. जहां पर अपने मायके गई विवाहित अपने ही पति के भांजे के साथ फरार हो गई. इतना ही नहीं जब पति पूछताछ करने के लिए उनके घर गया तब उसके साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी भी दी गई.
मामला बिरनो थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां के रहने वाली एक लड़की की शादी 3 वर्ष पूर्व कोतवाली इलाके के विशेश्वरगंज के रहने वाले अभय के साथ हुआ था. और अभय के साथ इन तीन सालों में उनका विवाहित जीवन ठीक-ठाक चल रहा था. लेकिन जब से मुस्कान और सोनम रघुवंशी का मामला आया है उसके बाद से ही महिलाओं का रुझान दूसरे पुरुष के साथ होना शुरू हो गया है. और इस मामले में भी विवाहिता का संबंध अपने पति के भांजे के साथ हो गया और वह उसके इश्क में मैं पागल रहने लगी.
कुछ दिनों पहले विवाहिता अपने ससुराल से अपने मायके गई हुई थी और फिर अचानक से 12 अक्टूबर को घर में बगैर किसी को जानकारी दिए हुए गायब हो गई. और जब लोगों को इसकी जानकारी हुई तो सभी ने खोज आरंभ किया. काफी खोजबीन के बाद पता चला की विवाहिता अपने पति के भांजे के साथ जो जो नोनहरा थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है उसके साथ फरार हो गई है.
काफी खोजबीन के बाद जब जानकारी हुई तब विवाहिता के पिता और पति उस युवक के घर पर गए और उसके परिजनों से विवाहिता के बारे में जानकारी चाहि. तब उन लोगों के द्वारा पहले गाली गलौज शुरू किया गया और फिर बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भगा दिया गया. इसके बाद थकहार कर विवाहिता के पिता ने बिरनो थाने में अमित खरवार और उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया. जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीएनएस की धारा 84, 352 और 351 (3) के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है.
जरुर पढ़े







