10.4 C
Varanasi
Sunday, February 8, 2026
spot_img

गाजीपुर: 25 हजार का इनामी बदमाश गोली खाकर गिरफ्तार: लूट का पैसा, तमंचा, बाइक बरामद,फायरिंग से थर्राया इलाका

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। रामपुर मांझा थाना पुलिस ने रविवार को अपने रौद्र रूप में उतरकर अपराधियों की कमर तोड़ दी। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के रद्दीपुर मोड़ पर मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी और 5.45 लाख लूट के वांछित बदमाश सोनू चौधरी को घायल हालत में पकड़ लिया। बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लगी और वो वहीं घायल होकर तड़पने लगा। पुलिस ने तुरंत उसे दबोच लिया और इलाज के लिए सीएचसी देवकली भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक मिशन शक्ति 5.0 व आगामी त्योहारों को लेकर अपराधियों की धरपकड़ में जुटी पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि लूटकांड में फरार बदमाश सोनू चौधरी जेवल से पियरी की तरफ जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेरा कस दिया। खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने सटीक निशाना साधा, गोली लगी और सोनू चौधरी जमीन पर गिर पड़ा।


गिरफ्तार बदमाश सोनू चौधरी (22), पुत्र भोला चौधरी निवासी ग्राम सरौली, थाना करंडा है।
गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, एक खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और 60,000 रूपए लूट का कैश बरामद हुआ।
पुलिस मुठभेड़ प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार पांडेय मय टीम, थाना रामपुर मांझा, चौकी प्रभारी पैकवली मोतीलाल मय टीम शामिल रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: भाजपा का लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं रह गया-  सपा जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में...

ख़बरें यह भी