गाजीपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बीचोंबीच चोरी की ऐसी वारदात सामने आई है जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नखास निवासी ममता देवी, जो 8 अक्टूबर को किसी काम से लंका स्थित डॉक्टर रजनी राय के यहाँ जा रही थीं, बीच रास्ते में ई-रिक्शा सवार महिलाओं द्वारा शिकार बना ली गईं।
जानकारी के मुताबिक ममता देवी नखास से ई-रिक्शा में बैठकर लंका जा रही थीं। जैसे ही ई-रिक्शा आमघाट पहुँचा, उन्होंने देखा कि उनके गले से सोने का मंगलसूत्र गायब है। घबराई महिला तुरंत रिक्शे से उतरीं और आसपास तलाश शुरू की, लेकिन सोने का मंगलसूत्र और संभावित महिला चोरों का कोई पता नहीं चला।
परिजनों के मुताबिक, ई-रिक्शा में कुछ अन्य महिलाएँ भी बैठी थीं और शक उन्हीं पर है। ममता देवी के पुत्र अमित कुमार ने इस घटना की शिकायत थाना कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराते हुए कार्रवाई की माँग की है।
शहर कोतवाली पुलिस ने घटना के दस दिन बाद एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
अब देखना यह होगा कि शहर कोतवाली पुलिस इस मामले में कितनी तेजी दिखाती है।
जरुर पढ़े







