35.1 C
Varanasi
Wednesday, April 1, 2026
spot_img

गाजीपुर: 19 साल की युवती को गांव का ही युवक बहला-फुसलाकर भगाया, परिवार को मिली धमकी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े

गाजीपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव निवासी एक युवती के मां ने शहर कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि मेरी 19 वर्षीय पुत्री रहस्यमय हालात में लापता हो गई है। परिजनों का आरोप है कि गांव का ही एक युवक ने लड़की को बहला-फुसलाकर भगा लिया है।
युवती की मां के मुताबिक पीड़िता 19 अक्टूबर को दोपहर करीब 3 बजे उनकी बेटी अचानक घर से बिना बताए कहीं चली गई। परिजनों ने चारों ओर खोजबीन की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो जानकारी मिली कि आरोपी गांव का ही एक युवक मेरी लड़की को अपने साथ ले गया है। पीड़िता ने बताया कि युवक से पहले भी उनका पुराना मुकदमा चल रहा है, और इसी रंजिश में आरोपी के परिवारजन मुकदमा वापस लेने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पक्ष ने साफ शब्दों में कहा कि मुकदमा उठा लो, नहीं तो अंजाम भुगतना पड़ेगा।
लड़की के गायब होने और लगातार मिल रही धमकियों से परिवार दहशत में है। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस से मुकदमा दर्ज कर बेटी की तलाश व दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल शहर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: देवकली ब्लाक के धर्मेन्द्र कुशवाहा एआरटीओ बने

(देवकली) गाजीपुर। लोक सेवा आयोग( UPPCS 2024) द्वारा घोषित परीक्षाफल मे देवकली ब्लाक के पण्डापुर तरांव निवासी धर्मेन्द्र कुशवाहा...

ख़बरें यह भी