16.6 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर में दिनदहाड़े हत्या: शराब सेल्समैन की गला रेतकर निर्मम हत्या, खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। जिले में बुधवार दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र के तलवल मोड़ स्थित डिलिया गांव में सड़क किनारे खून से लथपथ शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान राजकुमार जायसवाल (40 वर्ष) निवासी जनपद चंदौली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह तलवल मोड़ स्थित देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन के पद पर कार्यरत था।
सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। शव के गले पर तेजधार हथियार से कटे गहरे निशान पाए गए, जिससे हत्या की आशंका गहराती जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।


सीओ सिटी शेखर सेंगर ने बताया कि घटना की सूचना 22 अक्टूबर 2025 को दोपहर करीब 12 बजे प्राप्त हुई थी। पुलिस ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं और कुछ अहम सुराग भी हाथ लगे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: भाजपा का लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं रह गया-  सपा जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में...

ख़बरें यह भी